पूर्णिया, जून 20 -- पूर्णिया। पूर्णिया जिला अन्तर्गत शुक्रवार को 14902 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराया गया। अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 14765 गैस उपभोक्ताओं द्वारा पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एलपीजी गैस एजेसियों से गैस सिलेंडर का डिमांड किया गया। नियमानुसार कुल 14902 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों द्वारा संबंधित गैस उपभोक्ताओं को किया गया है। जबकि अभी भी 11341 गैस सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के पास गोदामों में उपलब्ध हैं। पूर्णिया में एलपीजी गैस सिलेंडर की स्थिति सामान्य है। जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। गैस एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से पूर्व की तरह संबंधित गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सेवा नियमित रूप से दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...