नई दिल्ली, जून 15 -- ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को आखिरी वनडे में 1 विकेट से हराकर नाक कटने से बचाई। तीन मैच की सीरीज पहले ही 0-2 से गंवा चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे वनडे में साख की लड़ाई लड़ने मैदान पर उतरी थी। ऑस्ट्रेलिया से मिले 275 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को कूपर कोनोली ने तगड़ी शुरुआत दी थी। दूसरे छोर से विकेट गिर रहे थे, मगर कोनोली अपना काम करने में लगे हुए थे। एक समय ऐसा था जब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 266 पर 5 था। जीत से ऑस्ट्रेलिया मात्र 9 रन दूर थी, मगर तब अचानक उनके चार विकेट गिर गए जिसमें कूपर कोनोली का नाम भी था। जब कोनोली आउट हुए तो ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 271 रन था, आखिरी विकेट ने 4 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को गिरते पड़ते जीत दिलाई। कूपर कोनोली 149 के निजी स्कोर पर आउट हुए। यह भी पढ़ें- PAK पर भा...