कानपुर, मई 12 -- कानपुर। मानसून की दस्तक से पहले जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। पिछले वर्षों में बाढ़ और जलभराव से हुई भारी परेशानी को देखते हुए इस बार प्रशासन पहले से तैयारी में जुट गया है। सभी चौकियों पर प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सर्च लाइट, मेडिकल किट और अन्य जरूरी संसाधन पहले से उपलब्ध करा दिए जाएं। मंगलवार को सरसैय्याघाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी के साथ बैठक हुई, जिसमें राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम ने मानसून से पहले सभी विभागों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। जनपद में गंगा, यमुना, रिन्द, पांडु, नून और ईशन नदियां बहती हैं। गंगा नदी का प्रवाह जिले में करीब 114 किलोमीटर और यमुना का करीब 50 किलोमीटर क्षेत्र में है।...