बगहा, मई 16 -- जगदीशपुर, एक संवाददाता। जगदीशपुर-नानोसती पथ पर नाकाबंदी कर तेज रफ्तार कार को जगदीशपुर चौक के निकट शुक्रवार देर रात पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान 148.75 किलो गांजा व 7.5 हजार नेपाल करेंसी बरामद किया गया। मौके से पुलिस ने कार सवार इनरवा थाने के खमिया के नरेंद्र साह व गौनाहा थाने के सेमरा श्रीरामपुर के सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष निशी कुमारी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की गई है तस्करों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। तस्करी में शामिल अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ की खेप आ रही है। इसके आधार पर शुक्रवार देर रात में जगदीशपुर-नानोसती पथ में तेज रफ्तार को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन चालक वहां से कार लेकर भा...