आगरा, दिसम्बर 13 -- कस्बा के पार्वती राष्ट्रीय इंटर कालेज में शनिवार को जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा हुई। इस दौरान अभ्यर्थियों पर कड़ी निगरानी रखी गई। परीक्षा केंद्र पर 207 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। जबकि परीक्षा में 58 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 149 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। प्रवेश परीक्षा साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर एक बजकर 30 मिनट तक हुई। इस दौरान पुलिस का भी पहरा रहा। सिढ़पुरा थानाध्यक्ष पवन कुमार, उपनिरीक्षक प्रदीप मलिक, एलआईयू से राजेश कुमार, बी एस ए सूर्य प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य दयमंती शुक्ला, आशीष अग्रवाल, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार, स्वास्थ्य विभाग की टीम मय एम्बुलेंस के मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...