कौशाम्बी, मार्च 1 -- होली के त्योहार से पहले कच्ची शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का अभियान रविवार को भी जारी रहा। महेवाघाट पुलिस ने उसरा का पूरा निवासी रोहित कुमार को 20 लीटर, सैनी पुलिस ने शाखा निवासी महेश कुमार को 38 लीटर, कौशाम्बी पुलिस ने बड़ा गढ़वा निवासी गोलकी देवी को 15 लीटर व संदीपन घाट पुलिस ने मलाक मोहिद्दीनपुर निवासी लक्ष्मण को 17 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, सैनी पुलिस ने भी 58 लीटर शराब बरामद करते हुए सात कुंतल लहन नष्ट कराया है। लिखापढ़ी के बाद थाना स्तर से ही निजी मुचलके पर सभी आरोपियों को जमानत दे दी गई है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...