147% बढ़ा टाटा की कंपनी का मुनाफा, अब हर शेयर पर डिविडेंड का मिलेगा तोहफा
नई दिल्ली, मई 15 -- Tata Steel result: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2965 करोड़ रुपये था जो एक साल पहले के 1,201 करोड़ रुपये की तुलना में 147 प्रतिशत अधिक है। तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व 12.5 प्रतिशत बढ़कर 63,270 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय कारोबार से कंपनी का तिमाही नेट प्रॉफिट 4,660 करोड़ रुपये और परिचालन राजस्व 38,448 करोड़ रुपये रहा। टाटा स्टील नीदरलैंड का परिचालन राजस्व 17016 करोड़ रुपये और मुनाफा 624 करोड़ रुपये रहा। ब्रिटेन में कंपनी का राजस्व घटकर 5,774 करोड़ रुपये रहा गया। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 6,001 करोड़ रुपये की कमाई की थी। उसे वहां 591 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। यह भी पढ़ें- 30 रुपये तक जा सकत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.