1471 जलमीनारों की सफाई का लक्ष्य, अब तक 157 की हुई सफाई
मुंगेर, सितम्बर 11 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने तथा जल संरचनाओं को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से जलमीनार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, मुंगेर के अंतर्गत जिले में तीन सितंबर से जलमीनार सफाई अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत जिले में कुल 1471 जलमीनारों की टंकियों की सफाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभाग के अनुसार अभियान के तहत अब तक 157 जलमीनारों की टंकियों की सफाई पूरी की जा चुकी है। इनमें 155 जल जीवन मिशन तथा दो अन्य जलापूर्ति योजनाओं से जुड़ी टंकियां शामिल हैं। इसी क्रम में खड़गपुर में स्थित जलमीनार की सफाई का काम भी पूरा कर लिया गया है।विभाग का कहना है कि जलमीनारों की नियमित सफाई से पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलेगी। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.