मैनपुरी, सितम्बर 6 -- मैनपुरी। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मैनपुरी के ऐतिहासिक घंटाघर का सौंदर्यीकरण करेगा। इसके अलावा पर्यटन विभाग ग्राम सहन में थिमेटिक गेट लगाएगा तथा अन्य विकास कार्य भी किए जाएंगे। इसके लिए लगभग ढाई करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। शनिवार आज पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह दोनों ही स्थलों पर पहुंचेंगे और आयोजित समारोह में विकास और सौंदर्यीकरण के कार्यों का शिलान्यास करेंगे। पर्यटन विभाग ने मैनपुरी शहर के ऐतिहासिक घंटाघर के सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास का जो प्रस्ताव तैयार किया था उसे शासन से मंजूरी दे दी गई है। घंटाकर चौराहे के विकास के लिए 147.68 लाख रुयये का बजट मंजूर किया गया है। पर्यटन मंत्री आज इस बजट से होने वाले कार्यों का शिलान्यास करेंगे। घंटाघर में सौंदर्यीकरण के कार्य होंगे। शाइनेज लगाए जाएंगे। बैठने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.