सासाराम, अप्रैल 4 -- राजपुर, एक संवाददाता। राजपुर पुलिस ने शुक्रवार की शाम मिश्रवलिया गांव स्थित एक घर में छापेमारी कर 146 लीटर देशी बलू लाइम, ऐट पीएम, रायॅल स्टेग, सिग्नेचर आदि विदेशी शराब बरामद किया है। मामले के संलिप्त धंधेबाज मौके से फरार हो गया। बरामदगी का स्थल संयुक्त परिवार का घर होने के कारण पुलिस ने उस घर के एक अन्य सदस्य सोहर सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। जिसको जब्ती सूची के साथ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...