मधुबनी, जनवरी 28 -- लौकही,निज संवाददाता। लौकही थाना पुलिस ने मंगलवार की रात्रि को गश्ती के क्रम में बिहूल पुल के निकट एक चार चक्का वाहन से 146 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद कर लिया। मौके पर पुलिस ने दो धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया। धराये की पहचान ललमनियां थाना के डुबरबोना गांव के मो. सदरे आलम और मो.शमशाद आलम के रुप में की गई है। यह जानकारी लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने दी। उन्होने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.