लातेहार, अगस्त 10 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को 146 किलोग्राम गांजा के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओडिशा निवासी राहुल भुईसल, कलामुद्दीन उर्फ सोनू और संतोष बेहेरा के रूप में हुई है। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त होंडा सिटी कार और आरोपियों की निशानदेही पर एक बोलेरो वाहन भी जब्त किया है।

तस्करों की गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा की ओर से सफेद रंग की होंडा सिटी कार में गांजा लादकर कुछ लोग बालूमाथ के रास्ते बिहार की ओर जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में बालूमाथ थाना...