मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मड़वन। करजा थाना क्षेत्र के भटौना में बुधवार को पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब व बियर बरामद की है। मौके से एक पिकअप भी जब्त की गई है। मिली बताया जाता है कि भटौना में विदेशी शराब की खेप मंगाई गई थी, जिसे पिकअप से अनलोड किया जा रहा था। सूचना पर पीएसआई संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तस्कर भाग गए। पुलिस ने पिकअप से उतार कर घर में रख गई 146 कार्टन विदेशी शराब व चार कार्टन बियर बरामद की। थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि कुल 1262 लीटर विदेशी शराब व बियर जब्त की गई है। कारोबारी की पहचान कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...