बगहा, फरवरी 22 -- बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। बिहार राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक ने 1450 क्विंटल घटिया सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस)चावल लेने से इनकार कर दिया है। उक्त चावल मानक के अनुरूप नहीं होने के कारण मिलरों को वापस कर दिया गया है। विभाग के इस कार्रवाई से घटिया सीएमआर चावल आपूर्ति करने वाले मिलरों में हड़कंप मच गया है। बिहार राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक सुमित कुमार ने बताया कि इसकी सूचना मुख्यालय को दे दी गई है। किसी भी सूरत में घटिया सीएमआर चावल की आपूर्ति नहीं होने दी जाएगी। इसकी लगातार मॉनिटरिंग हो रही है। एक एक बोरी सीएमआर चावल का नमूना जांच के बाद ही गोदामों में रखने का निर्देश सहायक गोदाम प्रबंधकों को दी गई है। घटिया सीएमआर चावल की आपूर्ति होने पर सहायक गोदाम प्रबंधकों, मिलरों, क्वालिटी कंट्रोलरों पर कार्रवाई तय है। उन्होंने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.