नई दिल्ली, जुलाई 30 -- वंदे भारत सवारी ट्रेनों की सफलता के बाद अब देश में वंदे भारत मालगाड़ियां भी फर्राटेदार दौड़ लगाएंगीं। जी हां, भारतीय रेलवे ने माल ढुलाई को सुपरफास्ट बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए देश की पहली वंदे भारत फ्रेट ट्रेन का सफल ट्रायल रन शुरू कर दिया है। पश्चिमी मध्य रेलवे (WCR) ने हाल ही में वंदे भारत मालगाड़ी की टेस्टिंग का एक वीडियो शेयर किया है। जानकारी के मुताबिक ट्रायल के दौरान इस हाई-स्पीड मालगाड़ी ने 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर ली। अधिकारियों के मुताबिक ट्रायल की शुरुआत 29 जुलाई को हुई है। ट्रेन को कोटा से महिदपुर रोड के लिए रवाना किया गया था। रास्ते में 120 किमी/घंटा और 135 किमी/घंटे की गति से चलाने के बाद वापसी में इसने 145 किमी/घंटे की स्पीड भी पकड़ ली। यह भी पढ़ें- झारखंड को मिलेगी 2 स्लीपर वंद...