145 शोधार्थियों ने लगाया हरियाली का संकल्प
बलरामपुर, जुलाई 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को प्रदेश सरकार के पौधारोपण अभियान के तहत एक पेड़ मां पाटेश्वरी के नाम अभियान का आयोजन हुआ। विश्वविद्यालय में प्रथम प्री-पीएचडी कोर्सवर्क परीक्षा के सफल समापन के बाद 145 शोधार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाए गए तथा उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प भी लिया गया। विश्वविद्यालय में सत्र 2024-25 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा जून 2025 में पहली बार कराई गई थी। चयनित शोधार्थियों की कोर्सवर्क कक्षाएं समयबद्ध ढंग से संचालित हुईं। निर्धारित शैक्षणिक कार्यक्रम के तहत 25 और 27 जुलाई को प्रथम प्री-पीएचडी कोर्सवर्क बैच की परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.