सीवान, मार्च 14 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत गुरुवार की शाम तीन गांवों में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान उनके पास से 145 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार सभी चार लोगों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। इस मामले में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि रामपुर कोठी गांव में छापेमारी कर राज कुमार रस्तोगी तथा शिवानंद साहू को 35 लीटर शराब के साथ, बलहां एराजी गांव से साकीचंद चौधरी को 90 लीटर शराब के साथ तथा शंकरपुर टोला गांव के दूधनाथ महतो को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...