नोएडा, मार्च 10 -- -गृह विज्ञान और व्यवसायिक अध्ययन की परीक्षा रही आसान नोएडा संवाददाता। जनपद में 60 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा मंगलवार को हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली में हाईस्कूल की चित्रकला विषय की परीक्षा हुई और इंटरमीडिएट की कृषि गणित, कृषि रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की गृह विज्ञान और व्यवसायिक अध्ययन विषय की परीक्षा हूई। पहली पाली में हाईस्कूल की चित्रकला विषय की परीक्षा में 20963 में से 19706 छात्र मौजूद रहे। 1257 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट की कृषि गणित और रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा में 246 में से 237 छात्रों ने परीक्षा दी, 9 छात्रों ने परीक्षा नहीं दी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की गृह विज्ञान और व्यवसायिक अध्ययन विषय की परीक्षा...