रामगढ़, जून 11 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर और धर्मशाला संस्था के सत्र 2026-28 के लिए होने वाले चुनाव को लेकर समाज में उत्साह और सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी 16 जून (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव में कुल 1433 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर संस्था के नए नेतृत्व का चयन करेंगे। मतदाताओं में 1162 आजीवन सदस्य और 271 सामान्य सदस्य शामिल हैं। इनमें लगभग 500 महिला मतदाता भी हैं, जिनकी भूमिका चुनाव परिणाम को प्रभावित करने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन समिति के अध्यक्ष गोविंद मेवाड़ के नेतृत्व में श्याम सुंदर परशुरामपुरिया, किशोर जाजू, रमेश बौन्दिया और उमेश राजगढ़िया सहित पूरी टीम तैयारियों में जुटी हुई...