गाजीपुर, मई 5 -- दिलदारनगर। स्थानीय स्टेशन के जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम मंगलवार को भदौरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के पूर्वी छोर पर चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके पास से 142.5 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई। जीआरपी चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार पटेल ने बताया कि आरोपियों के पास से 264 कैन बीयर (प्रत्येक 500 मिली) अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 750 मिली) बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग 45,220 रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विकास कुमार उर्फ राहुल (21), स्वराज कुमार (19) निवासी पटना और विमलेश यादव (19) निवासी बक्सर के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे ट्रेन के जरिए शराब बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आबकारी अध...