कानपुर, मई 10 -- कानपुर। बर्रा-2 में कांग्रेस की ओर से नारी शक्ति विजय संकल्प का आयोजन किया गया। मातृ दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में 142 महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व महापौर प्रत्याशी आशनी अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस ने ही महिलाओं को देश के सर्वोच्च पदों तक पहुंचाया है। यहां पवन गुप्ता, विकास अवस्थी, जेपी पाल, आलोक मिश्रा, हरप्रकाश अग्निहोत्री, नरेश त्रिपाठी, मानेश दीक्षित, शंकरदत्त मिश्रा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- संघर्ष से सफलता तक पहुंची महिलाओं का हुआ सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...