गया, जनवरी 20 -- उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की रात बोधगया थाना क्षेत्र में 142 बोतल विदेशी शराब ले जा रहे ऑटो को पकड़ा गया। शराब के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। बोधगया थाना क्षेत्र के चोरनिमा के पास शक के आधार पर ऑटो को पकड़ा गया। जांच में ऑटो में बनाए गए तहखाने से 142बोतल विदेशी शराब निकली। 53लीटर शराब के साथ धनगांई थाना क्षेत्र के शिवगंज गांव निवासी कौशल कुमार को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में निरीक्षक उमेश चंद्र राय व सब इंस्पेक्टर पूजा कुमारी सहित जवान शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...