कन्नौज, मार्च 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। तहसील सभागार में आयोजित हुए जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी 141 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें राजस्व से संबंधित 18 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी आशुतोषमोहन अग्निहोत्री व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की मौजूदगी में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में जमुनीदाड़ी की सुमन पत्नी रामकिशोर ने राशन कार्ड बनवाए जाने की फरियाद की। बटेला की वसुंधरा पत्नी नरेंद्र सिंह ने राशनकार्ड में बेटी का नाम जुड़वाने की गुहार लगाई। कसावा गांव के चंदन कुमार ने सुल्तानपुर मौजा की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिए जाने की शिकायत की। उनका कहना है कि लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने जांच के बाद कब्जेदारों से कब्जा हटाने की बात कही, लेकिन दबंगों ने अनसुना कर दिया। दारा...