इटावा औरैया, जुलाई 6 -- इटावा। स्वीकृत भार से अधिक बिजली का उपयोग करने पर उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया जा रहा है । नियामक आयोग के निर्देश पर यह कार्रवाई 1 जुलाई से शुरू कर दी गई है । इसमें इटावा में शहरी क्षेत्र में 14049 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया है क्योंकि वे अधिक लोड का प्रयोग कर रहे थे। यह लोड नई व्यवस्था के तहत बढ़ाया गया है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्र ने कहा है कि पहले यह व्यवस्था थी कि यदि कोई उपभोक्ता अधिक लोड का प्रयोग कर रहा है तो उसको नोटिस देने के बाद प्रयोग किए जाने वाले लोड के आधार पर उसका लोड बढ़ाया जाता था। यह भी पढ़ें- नियामक आयोग के आदेश पर केवल स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का बिजली भार : उपभोक्ता परिषद अब नई व्यवस्था के अनुसार यदि कोई उपभोक्ता अधिक लोड का प्रयोग कर रहा है तो उसने तीन बार जो बड़े हुए लोड ...