रांची, अगस्त 27 -- MMDR Act 2026: दिल्ली के जंतर-मंतर के बाद झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों ने धरना-प्रदर्शन किया। अब झारखंड के 24 जिलों में कांग्रेस ने हल्लाबोल प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है, आखिर जेएमएम के समर्थन वाली कांग्रेस ने राज्य की सड़कों पर उतरकर किसका विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दरअसल, झारखंड में खनिज संपदा से जुड़े कर और उपकर के अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। झारखंड कांग्रेस ने गुरुवार को राज्य के सभी 24 जिलों में प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला समाहरणालयों के सामने दिनभर धरना दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार का नया खनन कानून झारखंड के हितों के खिलाफ...