हजारीबाग, मई 29 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हिंदुस्तान के 28 मई के अंक में अवैध शराब के फलते-फूलते कारोबार और जहरीली गैस से हुई मौतों के बाद प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए गए सवालों का असर दिखने लगा है। खबर प्रकाशित होने के अगले ही दिन शुक्रवार को प्रशासन ने अवैध शराब के विरुद्ध एक बड़ा और सघन छापेमारी अभियान चलाकर शराब माफियाओं के नेटवर्क को तगड़ा झटका दिया है। डीसी हेमन्त सती के सख्त निर्देशानुसार उत्पाद विभाग ने हजारीबाग के सदर और बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान पारनाला क्षेत्र में नाले के किनारे जमीन के अंदर छुपाकर बनाई गई 5 अवैध महुआ चुलाई शराब भट्ठियों को विभाग ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। छापेमारी के दौरान लगभग 1400 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट किया गया। साथ ही, 370 लीटर अवैध चु...