नई दिल्ली, मार्च 5 -- सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर गुरुवार को रॉकेट सा उड़ गए हैं। रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर गुरुवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 14 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 493.15 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में यह उछाल महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल टाउनशिप लिमिटेड (MITL) से एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद आया है। पिछले 5 साल में रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में 435 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। 1401.84 करोड़ रुपये का मिला है EPC कॉन्ट्रैक्टसिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर (Ramky Infrastructure) को 1401.84 करोड़ रुपये का ईपीसी कॉन्ट्रैक्ट महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल टाउनशिप लिमिटेड (MITL) से मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रिय...