प्रयागराज, जून 9 -- विभिन्न जनपदों में कार्यरत तकरीबन 140 खंड शिक्षाधिकारियों का तबादला होगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से खंड शिक्षाधिकारियों के तबादले का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। वार्षिक स्थानान्तरण नीति में 20 प्रतिशत तक तबादले का नियम है। इसके आधार पर ट्रांसफर सूची तैयार की गई है। एक जिले और मंडल में लंबे समय से कार्यरत खंड शिक्षाधिकारियों को दूसरे जिले या मंडल में भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...