इटावा औरैया, जुलाई 22 -- इटावा। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 14 से 15 वर्ष की किशोरियों का एचपीवी वैक्सीनेशन कर गर्भाशय कैंसर से सुरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है।बुधवार को जिले में वैक्सीनेशन के लिए 130 सेशन आयोजित किए गए जिसमें 140 से ज्यादा किशोरियों का वैक्सीनेशन किया गया। जिले में अब तक 2436 किशोरियों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है । सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के बीच दूसरा सबसे आम कैंसर बना हुआ है।लड़कियों के लिए एचपीवी वैक्सीन एक जीवन रक्षक टीका है जो ह्यूमन पेपिलोमा वायरस से बचाता है । यह वायरस सर्वाइकल (गर्भाशय कैंसर ) और जननांगों के मस्सों का मुख्य कारण है यह टीका यौन रूप से सक्रिय होने होने से पहले लगवाने पर कैंसर से लगभग 99 प्रतिशत तक सुरक्षा प्रदान करता है। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. सत्येंद्र यादव ने बताया कि जिले में 1934...