मथुरा, फरवरी 28 -- समाज कल्याण विभाग के द्वारा रिमांइडर भेजे जाने के बाद भी जनपद में चल रही विगत तीन वर्षों में छात्र-छात्राओं को भेजी गई छात्रवृत्ति की जांच रिपोर्ट देने में अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। अभी भी 140 कालेज महाविद्यालयों की जांच रिपोर्ट 14 टीमों के 28 जांच अधिकारियों ने नहीं भेजी है। अब जिला समाज कल्याण अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को रिमांइडर जारी करके जांच रिपोर्ट शीघ्र भेजने को कहा है। बता दें कि जनपद में शासन के निर्देश पर वर्ष 2022-23, 2023-24 और वर्ष 2024-25 के दौरान जनपद के कालेज व महाविद्यालयों में पढ़ रहे सामान्य, अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक के एक लाख छात्र-छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति की जांच के लिए जिलाधिकारी चद्र प्रकाश सिंह ने 25 टीमें गठित करके 50 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी थी। अब तक 321 कालेजों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.