कन्नौज, जून 4 -- कन्नौज। बाल विकास परियोजना जलालाबाद के अंतर्गत विकास खंड सभागार में स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अवनीश दोहरे ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। खंड विकास अधिकारी रतिराम एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी शेषमणि यादव की उपस्थिति में परियोजना क्षेत्र की 140 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। स्मार्ट फोन मिलने से विभागीय कार्यों में तकनीकी दक्षता, पारदर्शिता और कार्य की गति बढ़ेगी। इसके माध्यम से पोषण ट्रैकर एप पर लाभार्थियों का पंजीकरण, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की निगरानी,...