14.98 लाख की साइबर धोखाधड़ी पर मुकदमा
हरिद्वार, अप्रैल 25 -- पतंजलि परिवहन प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते से 14.98 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। भावना अपार्टमेंट, हरिद्वार स्थित कंपनी के प्रतिनिधि रमन पंवार ने शिकायत देकर बताया कि 27 मार्च को वित्त विभाग द्वारा खातों की जांच के दौरान दो संदिग्ध लेनदेन सामने आए। एक ट्रांजेक्शन में 14,98,000 रुपये नागेश्वर त्रिपाठी के खाते में एक्सिस बैंक, बड़हलगंज गोरखपुर में ट्रांसफर किए गए। दूसरी बार 25 लाख कंपनी के ही निष्क्रिय खाते ग्राम धनपुरा में भेजे गए, जो निष्क्रिय होने के कारण वापस हो गए। इसके अलावा 30 मार्च को पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के खाते से 27 लाख पतंजलि परिवहन के निष्क्रिय खाते में ट्रांसफर करने का संदिग्ध अनुरोध भी मिला, जिसे समय रहते रोक लिया गया। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.