बस्ती, जनवरी 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के परसरामपुर थानाक्षेत्र में एक राइस मिल संचालक से करीब डेढ़ लाख रुपये की धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक गल्ला व्यापारी और रुधौली के विपणन निरीक्षक (मार्केटिंग इंस्पेक्टर) के खिलाफ जालसाजी और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सुरैला निवासी राजेश कुमार दूबे की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, उनकी पत्नी की राइस मिल से रुधौली स्थित 'किसान गल्ला भंडार' के प्रोपराइटर राज अहमद कुरैशी ने 14.90 लाख रुपये की चावल की भूसी खरीदी थी। भुगतान के लिए कुरैशी ने एक चेक दिया, जो खाते में पर्याप्त धनराशि नहीं होने के कारण बैंक से चेक बाउंस हो गया। जब राजेश ने अपने बकाया पैसों की मांग की, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। पीड़ित का आरोप है कि 18 जनवरी को आरोपी राज अहमद कुरैशी उनके...