मथुरा, अप्रैल 16 -- मथुरा, नगर निगम मथुरा-वृंदावन की बोर्ड बैठक में बुधवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 14.64 अरब बजट ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में 70-70 लाख रुपये से विकास कार्य कराये जाने की घोषणा की गई। हाईटेक सदन में पार्षद प्रत्येक प्रस्ताव पर मेज थपथपाते रहे । बुधवार को भूतेश्वर स्थित नगर निगम मथुरा-वृंदावन के हाईटेक सदन में महापौर विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता और नगर आयुक्त जग प्रवेश की उपस्थिति में हुई बोर्ड बैठक में 14 अरब 64 करोड़ 88 लाख 62 करोड़ 743 रुपये का मूल बजट प्रस्तुत किया गया। इस बजट के सापेक्ष 14 अरब 60 करोड़, 60 लाख 8 हजार 151 रुपये दर्शाया गया है। यह भी पढ़ें- बोर्ड बैठक : साउथ सिटी में 50 लाख से बनेगा पालिका का कैंप कार्यालय इस तरह यह 4 करोड़ 28 लाख 54 हजार 592 रुपये लाभ का बजट है। बजट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.