चतरा, मई 11 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के फुटबॉल मैदान के समीप से रविवार की देर शाम 14.52 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक के मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार तस्करों के पास से 55,500 नगद,एक बाइक व दो मोबाइल भी जब्त किया गया।

गिरफ्तारी की जानकारी गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम भाऊसाहब ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि गिद्धौर के फुटबॉल मैदान के समीप से दो संदिग्ध युवक अवैध ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे हैं। सूचना के पश्चात त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी टीम का गठन किया गया।

छापेमारी अभियान गठित टीम के द्वारा छापेमारी अभियान चलाई गई। इसी क्रम में गिद्धौर फुटबॉल टांड़ के समीप से दो युवकों को अवैध ग्र...