फिरोजाबाद, फरवरी 26 -- फिरोजाबाद में बहुतप्रतीक्षित बालगृह का गुरुवार को भूमि पूजन के साथ शुभारंभ हो गया। वक्ताओं ने बाल गृह की जरूरत के संबंध में बताया। बताते चलें कि बाल गृह निर्माण में पिछले सात-आठ सालों से निरंतर बाधाएं आ रही थी तथा इसके निर्माण के लिए सदर विधायक द्वारा निरतंर प्रयास किए जा रहे हैं। बालगृह के निर्माण के लिए काफी वक्त से प्रयास चल रहे थे। पूर्व में बाल गृह निर्माण के लिए दबरई में जगह चिन्हित की गई थी, लेकिन ऊपर से 33000 केवी की विद्युत लाइन गुजरने के कारण नए सिरे से जमीन की तलाश शुरू हुई। वर्तमान में सांती सैलई रोड पर इसके लिए 0.5 हेक्टेअर जमीन का चुनाव किया गया है। सदर विधायक मनीष असीजा की अध्यक्षता में गुरुवार को भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्या ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान...