खगडि़या, मई 4 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र के वार्ड संख्या सात अंतर्गत टीकारामपुर में नवनिर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन रविवार को नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया। लगभग 14 लाख 44 हजार रुपये की लागत से निर्मित इस सड़क के शुरू होने के साथ ही क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। उल्लेखनीय है कि टीकारामपुर क्षेत्र में लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को खासकर बरसात के दिनों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कीचड़, जलजमाव और खराब रास्तों के कारण आवागमन बाधित रहता था। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दैनिक यात्रियों के लिए यह समस्या और भी गंभीर बन जाती थी। सड़क के उद्घाटन के बाद मौके पर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद का लक्ष्य है कि हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए। उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.