गोरखपुर, मार्च 25 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। महानगर के दस वार्डो में 13 स्थान पर जलनिकासी पर 14.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वार्ड संख्या-1 के महादेव झारखंडी क्षेत्र में बहिया पुलिया से शिवपुर पुलिया तक 95.37 लाख रुपये से, वार्ड संख्या-3 के खोराबार क्षेत्र में पकड़ियहाव टोला सहित अन्य गलियों में 61.54 लाख रुपये और वार्ड संख्या-4 के मदन मोहन मालवीय नगर में दो अलग-अलग परियोजनाओं के तहत कुल लगभग 198.23 लाख रुपये खर्च कर नाला निर्माण होगा।वार्ड संख्या-5 के बाबा गम्भीर नाथ नगर में दो परियोजनाओं पर करीब 252.58 लाख रुपये, वार्ड संख्या-6 के जंगल सिकरी क्षेत्र के विभिन्न गलियों में 132.95 लाख रुपये, वार्ड संख्या-8 में तीन अलग-अलग स्थानों पर लगभग 260.88 लाख रुपये से मिलेनियम सिटी, चरगावां और स्...