काशीपुर, जून 21 -- जसपुर। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14.09 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। युवक ने अपना नाम शहजाद उर्फ काली पुत्र आशिक हुसैन, निवासी मोहल्ला नई बस्ती, नहर पार बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 14.09 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल राजेश पांडे ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। यहां एसएसआई भूपाल राम पौरी, एसआई ललित दिगारी, राजेंद्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह और विपिन चंद्र शामिल रहे। यह भी पढ़ें- 14.09 ग्राम स्मैक के साथ एक दबोचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...