सोनभद्र, मार्च 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को हुआ। अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने की। सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को एचपीवी वैक्सीनेशन की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों को एचपीवी टीकाकरण की प्रक्रिया और इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। सीएमओ डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है, जो गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स) में होता है। इसका मुख्य कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) का संक्रमण होता है। समय पर जां...