उन्नाव, मार्च 12 -- उन्नाव। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) भर्ती परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। परीक्षा 14 और 15 मार्च को जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 9600 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो दिनों में चार पालियों में सम्पन्न कराई जाएगी और प्रत्येक पाली में 2400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी जय प्रकाश सिंह व एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक तथा सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों की वृहद ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.