मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पूर्वी चंपारण के बिजधारी निजामत निवासी फर्नीचर कारीगर सुनील ठाकुर की हत्या का जैतपुर थाना की पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया। करजा के फर्नीचर व्यवसायी संतोष कुमार ने महज 14 हजार रुपये बकाया के लिए सुनील की हत्या कर दी। पहले सुनील को बंधक बनाकर पीटा। गंभीर रूप से जख्मी हो जाने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को जैतपुर थाना के विसंभरपुर चवर में फेंक दिया गया। मामले में जैतपुर थाने की पुलिस ने आरोपित फर्नीचर व्यवसायी करजा नया टोला निवासी संतोष कुमार, करजा खलीलपुर निवासी विजय कुमार उर्फ विजय कुमार कुशवाहा और करजा डीह गांव के सुधीर कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने बताया कि गिरफ्तार तीनों हत्यारोपितों ने कबूलनामे में घटना को अंजाम देने...