आगरा, मार्च 9 -- सेंट जॉन्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने सोमवार को "योर ओल्ड समवन गोल्ड" के तहत संचालित क्लॉथ डिस्ट्रिब्यूशन ड्राइव-5 के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. मनु प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि डॉ. पूनम तिवारी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जॉन अभिषेक मसीह ने बताया कि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कॉलेज प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह के निर्देशन में पिछले पांच वर्षों से यह अभियान चला रही है। इसके तहत स्वयंसेवक कॉलेज परिसर में कई स्थानों पर कलेक्शन प्वाइंट बनाकर जरूरतमंदों के लिए कपड़े, खिलौने और दैनिक उपयोग की वस्तुएं दान के माध्यम से एकत्रित करते हैं। अभियान के दौरान करीब 14 हजार कपड़े, खिलौने और अन्य उपयोगी वस्तु...