पीलीभीत, जून 13 -- पीलीभीत। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में 14 से 16 जून तक सभी विकास खंडों में जनकल्याण, सिविल एवं स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। शासन स्तर से निर्देश मिलने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी अधीक्षकों और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। यह भी पढ़ें- 17-18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा जन कल्याण शिविर, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कीमेलों की जानकारी जारी आदेश के अनुसार मुख्य सचिव और जिलाधिकारी के निर्देश पर 5 जून से 21 जून तक समेकित जनकल्याण एवं जनजागरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 14 से 16 जून तक जिले के सभी ब्लॉकों में स्वास्थ्य शिविरों और जनकल्याण मेलों का आयोजन होगा। मेलों में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनक...