गढ़वा, दिसम्बर 15 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष क्रांतिकारी किसान मजदूर यूनियन की प्रखंड इकाई द्वारा सोमवार को 14 सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। उससे पहले यूनियन के लोगों ने पुरानी अस्पताल से बैनर -पोस्टर के साथ रैली निकाली। उसक बाद रैली प्रखंड मुख्यालय के समीप पहुंचकर धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गया। उक्त अवसर पर मजदूर यूनियन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अशोक पाल सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि खजूरी नावाडीह, वीरबंधा, भुसूआ, आमर, लकड़ही गांव पूर्णतः कृषि परआधारित गांव हैं। नगर पंचायत से अलग करने के लिए ग्रामीणों द्वारा कई बाद आंदोलन किया गया। पदाधिकारियों को पत्र लिखा गया। उसके बाद भी खजुरी पंचायत के अधीनस्थ उक्त गांवों को नगर पंचायत से अलग नहीं किया गया। धरना के अंत में अंचल पदाधिकारी के अन...