बागपत, सितम्बर 2 -- बागपत। जिले में 1 से 14 सितंबर तक उल्लास साक्षरता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के असाक्षर लोगों को चिन्हित कर उन्हें साक्षर बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। बीएसए गीता चौधरी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और नगर शिक्षा अधिकारी को अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। पखवाड़े के दौरान सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में कार्यशालाएं, गोष्ठियां और सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। गांवों में शिक्षक, छात्र-छात्राएं, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मिलकर साक्षरता रैली, प्रभात फेरी और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे। स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को साक्षरता के महत्व की जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- उल्लास साक्षरता पखवाड़ा में अधि...