धनबाद, सितम्बर 9 -- इस वर्ष धार्मिक दृष्टि से 14 सितंबर का दिन बेहद खास रहनेवाला है। हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का पर्व एक ही दिन मनाया जाएगा। सामान्यतः हरतालिका तीज के अगले दिन गणेश चतुर्थी आती है, लेकिन इस बार तृतीया और चतुर्थी तिथियों के एक ही दिन पड़ने से दोनों पर्व का अद्भुत संयोग बना है। पंचांग के अनुसार 14 सितंबर की सुबह करीब 7:07 बजे तक शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। इस दिन स्वाती नक्षत्र के साथ-साथ ब्रह्म व इंद्र योग का भी संयोग है। हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर तीज की पूजा करती हैं। हरतालिका तीज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है और इस व...