गुमला, अप्रैल 8 -- रायडीह प्रतिनिधि रायडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने 14 वर्षों से फरार पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य मनोज सिंह को मंगलवार को राजधानी रांची से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ रायडीह थाना में चार अलग-अलग मामलों में वारंट जारी था और वह लगातार फरार चल रहा था। थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने बताया कि मनोज सिंह रायडीह थान क्षेत्र के मरदा गांव का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी और आखिरकार सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को गुमला जेल भेज दिया गया।पुलिस ने इसके अलावे हत्या के मामले में फरार चल रहे वारंटी सिलम निवासी चंदा खड़िया को भी गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय से सजा सुनाई जा चुकी थी,लेकिन वह फरार था। पुलिस ने उसे पकड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.