नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त तेजी आई है। भेल के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 5 पर्सेंट चढ़कर 353.95 रुपये पर पहुंच गए। कारोबार के आखिर में भेल के शेयर 348.65 रुपये पर बंद हुए हैं। महारत्न कंपनी भेल के शेयर सोमवार को 14 साल से ज्यादा की ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। भेल के शेयर अपने ऑल टाइम हाई की तरफ बढ़ रहे हैं। कंपनी के शेयरों का ऑल टाइम हाई 390 रुपये है, भेल के शेयर 7 नवंबर 2007 को इस स्तर पर थे। भेल के बारे में मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि महारत्न कंपनी के शेयरों में और तेजी देखने को मिल सकती है। एक महीने में 37% उछल गए भेल के शेयरमहारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के शेयर पिछले एक महीने में करीब 37 पर्सेंट उछल गए हैं। भेल के शेयर 2...