14 साल में बच्ची को नहीं मिला ऑपरेशन का नंबर, AIIMS में मौत; पिता ने शव लेने से किया इनकार
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS, New Delhi) में देश के कोने-कोने से मरीज एक बेहतर इलाज का आशा लिए आते हैं। राजस्थान के कोटा से भी 2 साल की मासूम तन्वी को लिए परिजन इसी उम्मीद के साथ आज से करीब 14 साल पहले यानी कि 2012 में पहुंचे थे। इसकी उम्र अब करीब 16 साल हो चुकी थी। मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और सही जानकारी न देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की स्थिति बेहद जटिल थी और उसे बचाने के तमाम प्रयास किए गए थे। राजस्थान के कोटा की रहने वाली तन्वी को मात्र दो साल की उम्र में वर्ष 2012 में एम्स लाया गया था। जांच के दौरान उसमें जन्माजात हृदय रोग (वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट यानी दिल में छेद और पल्मोनरी एट्रेसिया) पाया गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.